About

सहयोग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, जबलपुर

क्या होता है डिटॉक्सिफिकेशन, स्किन, लिवर समेत इन अंगों के लिए है जरूरी

बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया में शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जाता है.

दरअसल अल्कोहल डिटॉक्सिफिकेशन उन लोगों के लिए होता है जो नशे की लत के शिकार हो चुके हैं और रोजाना नशा (ड्रिंक) करते हैं. बहुत ज्यादा शराब पीने वाले इंसान को अगर सीधे शराब छुड़वा दी जाए तो इसके भी गंभीर असर दिखाई दे सकते हैं. अल्कोहल डिटॉक्स का मतलब शराब की लत का इलाज नहीं होता है, बल्कि डिटॉक्सिफिकेशन के बाद शराब के लत को बढ़ावा देने वाली लत को धीरेधीरे कम किया जाता है. इसी तरह से बॉडी से ड्रग डिटॉक्सिफिकेशन भी किया जाता है |