CONTACT US - 9179203347, 9406737759
E MAIL - sahyognashamuktikendra12345@gmail.com
सहयोग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, जबलपुर को शिव शक्ति वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित किया जा रहा है | जो कि समाज में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने एवं नशे से होने वाले दुष्परिणामों के रोकथाम, नियंत्रण, बचाव और पुर्नवास के लिये हर स्तर पर प्रयास करती है। सहयोग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, जबलपुर नशा पीडितों को नशे से बाहर आने मे सहायता देने के साथ साथ समाज में खासकर बच्चों और युवाओं में मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे मे जागरुकता फैला रहा है । यह कार्य स्कूल और कॉलेज मे नशा मुक्ति वर्कशॉप करके सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से, रैलियों के माध्यम से, बस्तियों में जागरूकता अभियान, हस्ताक्षर अभियान और संकल्प पत्र के माध्यम से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सहयोग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, जबलपुर महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मिलकर नशा पीड़ित स्ट्रीट चाइल्ड को नशा मुक्त तथा उनका पुनर्वास करने का कार्य कर रहा है। नशा मुक्ति के कार्य के अलावा समाज में फैली अन्य कुरीतियों के खिलाफ सहयोग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, जबलपुर जागरूकता अभियान चलाता है।